डीएम ने किया फ्लावर गॉर्डेन का उद्घाटन

डीएम ने किया फ्लावर गॉर्डेन का उद्घाटन फोटो-18नव वर्ष पर नये जोश व उंमग के साथ पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश प्रतिनिधि, पकरीबरावांप्रखंड मुख्यालय में आमलोगों के सहयोग से नवनिर्मित फ्लावर गार्डेन का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार व सदर एसडीओ राजेश कुमार ने सयुंक्त रूप से किया. इसके बाद डीएम के साथ ही डीडीसी कैसर […]

डीएम ने किया फ्लावर गॉर्डेन का उद्घाटन फोटो-18नव वर्ष पर नये जोश व उंमग के साथ पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश प्रतिनिधि, पकरीबरावांप्रखंड मुख्यालय में आमलोगों के सहयोग से नवनिर्मित फ्लावर गार्डेन का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार व सदर एसडीओ राजेश कुमार ने सयुंक्त रूप से किया. इसके बाद डीएम के साथ ही डीडीसी कैसर सुल्तान अहमद, नवादा सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय व डीएसपी रामपुकार सिंह ने फ्लावर गॉर्डेन में पौधा लगा कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया. डीएम ने प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा इस तरह का रचनात्मक कार्य की काफी सराहना की है. मौके पर उपस्थित अधिकारी व वुद्धीजीवियों, पर्यावरण प्रेमियों को उत्साहित देख डीएम ने कहा कि नये वर्ष मे नये कार्य का सृजन और पर्यावरण का संकल्प से एक नया संदेश क्षेत्र के लोगों में जायेगा. इन्होंने कहा कि संकल्प लेना कोई बड़ी बात नहीं है. जरूरी है हम अपने संकल्प पर अडिग होकर लक्ष्य को हासिल करें. क्षेत्र के लोगों में रामपुकार सिंह द्वारा किये गये कार्य की सराहना के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने की प्रेरणा भी दे रही है. जो पर्यावरण की दृष्टि कोण से एक सुखद परिणाम भी है. यहां के लोगों में रचनात्मक कार्य में लग्न व उत्साह व भावना की कद्र करते हुये डीएम ने गॉर्डेन को बेहतरीन व खूबसूरत बनाने के लिए मनरेगा से कार्य कराने का निर्देश कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया. एसडीओ ने कहा कि गॉर्डेन का निर्माण होने से प्रखंड मुख्यालय में आने वाले लोगों को एक खुशनुमा वातावरण मिलेगा. इससे उन्हें पर्यावरण को बचाने के प्रति भी उत्साहवर्द्धन होगा. पौधारोपन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए एक-एक पौधा लगाया. एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने गॉर्डेन बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया. मौके पर कई पत्रकारों ने भी एक एक वृक्ष लगा कर पर्यावरण और स्वच्छता का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में बीएओ कृष्णकांत शर्मा, बीडीओ, सीओ राजेश रंजन, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वासिलीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, धमौल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सर्किल इंसपेक्टर मनोज सुमन, इंसपेक्टर प्रकाश सिंह, संजय कुमार रौशन, युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार, उप प्रमुख मनोज यादव, पूर्व मुखिया अनूप यादव, नरेश रविदास, मुखिया शकील अहमद, विनय कुमार, प्रवेश कुमार, फारूख आजम, अंजुम खान, मोहम्मद कयूम, जावेद, संजय यादव ,आषो पासवान, विजय यादव आदि ने पौधारोपन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >