खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ायेगा जिम्नेजियम नवादा (नगर). खिलाड़ियों की फिटनेस बनाये रखने के लिए जिला स्तर पर जिम्नेजियम भवन का निर्माण कराया गया है. हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में बने जिम्नेजियम में आवश्यक एक्सरसाईज के सामानों की आपूर्ति कर खिलाड़ियों के लिए जल्द ही जिम की सुविधा शुरू होगी. जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जिम्नेजियम भवन में फिटनेस बनाये रखने के लिए जिम से संबंधित सभी उपकरण लगाये जाने है. इसके देखरेख के लिए अलग से एक फिजिकल टीचर को जिम्मेवारी दिया जायेगा, जो सुबह शाम खेल मैदान में आनेवाले खिलाड़ियों को फिटनेस को बनाये रखने के लिए आवश्यक टिप्स व एक्सरसाईज बतलायेंगे. गौरतलब है कि तत्कालीन डीएम ललन जी व सदर एसडीओ राजेश कुमार के प्रयास से हरिश्चंद्र स्टेडियम में जिम्नेजियम भवन का निर्माण करा दिया गया है. लेकिन, उपकरणों की उपलब्धता नहीं होने के कारण बेकार पड़ा है. सही तरीके से मैदान में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण जिम्नेजियम के आगे लगे लाइट को असामाजिक तत्वों ने नष्ट कर दिया है. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि नये साल में जिले के खिलाड़ियों को जिम का लाभ मिलने लगेगा. इसके लिए सारी व्यवस्था की जा रही है.
खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ायेगा जम्निेजियम
खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ायेगा जिम्नेजियम नवादा (नगर). खिलाड़ियों की फिटनेस बनाये रखने के लिए जिला स्तर पर जिम्नेजियम भवन का निर्माण कराया गया है. हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में बने जिम्नेजियम में आवश्यक एक्सरसाईज के सामानों की आपूर्ति कर खिलाड़ियों के लिए जल्द ही जिम की सुविधा शुरू होगी. जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार […]
