नये साल का सब पर दिखा खुमार

नये साल का सब पर दिखा खुमार नवादा (नगर). नये साल के आगमन की खुशियां मनाने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा. पहली जनवरी के सेलीब्रेशन का यह असर रहा कि जिला मुख्यालय की अधिकतर दुकानें बंद रही. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले गाड़ियों की आवाजाही भी कम हुई. लोगों को बस स्टैंड […]

नये साल का सब पर दिखा खुमार नवादा (नगर). नये साल के आगमन की खुशियां मनाने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा. पहली जनवरी के सेलीब्रेशन का यह असर रहा कि जिला मुख्यालय की अधिकतर दुकानें बंद रही. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले गाड़ियों की आवाजाही भी कम हुई. लोगों को बस स्टैंड पर गाड़ियों का अभाव दिखा. सद्भावना चौक, तीन नंबर बस स्टैंड, भगत सिंह चौक बस स्टैंड आदि स्टैंडों में गाड़ियों की काफी कमी देखी गयी. यात्री लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ी का इंतजार करते दिखे. सद्भावना चौक के पास से रजौली, हिसुआ, गया, कोडरमा, राजगीर जैसे जगहों पर जाने के लिए लोगों की लंबी कतारें गाड़ी के इंतजार में देखी गयी. फर्स्ट जनवरी के उत्सवी माहौल के कारण कई गाड़ियां नहीं चल रही थी. इक्के-दुक्के गाड़ियों के चलने से गाड़ियों में काफी भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >