जश्न मनाने पहले हुई खरीदारी

जश्न मनाने पहले हुई खरीदारी फोटो-6नवादा (सदर). नये साल के आगाज को लेकर गुरुवार को शाम से ही लोगों में उत्सुकता का माहौल देखा गया. शुक्रवार को नये साल के स्वागत को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. पिकनिक मनाने को लेकर चीकेन-मटन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही. कई लोग नये […]

जश्न मनाने पहले हुई खरीदारी फोटो-6नवादा (सदर). नये साल के आगाज को लेकर गुरुवार को शाम से ही लोगों में उत्सुकता का माहौल देखा गया. शुक्रवार को नये साल के स्वागत को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. पिकनिक मनाने को लेकर चीकेन-मटन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही. कई लोग नये साल का जश्न शराब के साथ मनाते हैं. पहली जनवरी पर शराब का सेवन करने को लेकर गुरुवार की शाम शराब दुकानों पर खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ देखी गयी. कई मिठाई दुकानों पर भी मिठाई की खरीदारी हुई. नये साल के आगाज पटाखें की गुंज पर करने को लेकर कई लोग गुरुवार को पटाखों की खरीदारी की. वहीं, गोला रोड, पुरानी बाजार, स्टेशन रोड सहित कई मुहल्लों में नये साल को जश्न को लेकर काफी तैयारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >