नये वर्ष पर मिश्र दंपति करेंगे रक्तदान पिछले नौ साल से दोनों करते आ रहे रक्तदान नवादा (सदर). देश की सैनिकों व गरीब गुरबों के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त रोगियों के लिए रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से नारदीगंज के ओड़ो निवासी मिश्र दंपति द्वारा पहली जनवरी को लगातार 10वें साल भी रक्तदान किया जायेगा. पूर्व मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मिश्र पत्नी चंचला मिश्र के साथ सदर अस्पताल में नववर्ष पर रक्तदान करेंगे. उन्होंने कहा कि हम दोनों द्वारा दान किये गये रक्त से किसी की जान बचती है, तो हमारा जीवन सार्थक हो जाता है. दोनों 2006 से ही लगातार पहली जनवरी को रक्तदान करते आ रहे हैं. श्री मिश्र ने अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की.
नये वर्ष पर मश्रि दंपति करेंगे रक्तदान
नये वर्ष पर मिश्र दंपति करेंगे रक्तदान पिछले नौ साल से दोनों करते आ रहे रक्तदान नवादा (सदर). देश की सैनिकों व गरीब गुरबों के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त रोगियों के लिए रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से नारदीगंज के ओड़ो निवासी मिश्र दंपति द्वारा पहली जनवरी को लगातार 10वें साल भी रक्तदान […]
