अस्पताल की लचर व्यवस्था की शिकायत

अस्पताल की लचर व्यवस्था की शिकायत रजौली. बुधवार की रात करीब 9:45 बजे टकुआटाड़ निवासी रामफल प्रसाद के पुत्र पिंटू वर्मा अपने बेटा निर्भय राज का इलाज कराने पीएचसी गये थे. इस समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे. इसके कारण पीड़ित बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. इसके […]

अस्पताल की लचर व्यवस्था की शिकायत रजौली. बुधवार की रात करीब 9:45 बजे टकुआटाड़ निवासी रामफल प्रसाद के पुत्र पिंटू वर्मा अपने बेटा निर्भय राज का इलाज कराने पीएचसी गये थे. इस समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे. इसके कारण पीड़ित बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. इसके बाद बेटे को नर्सिंग होम में भरती कराया. अस्पताल की दुर्दशा पर पीड़ित ने कहा कि इससे बढ़िया तो गांव के सड़क छाप डाॅक्टर है. पिंटू वर्मा ने एसडीएम व डीएम को सूचना देकर वहां तैनात चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. कहा कि अगर जल्द ही अस्पताल को सुधारा नहीं गया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां किसी की जान चली जायेगी. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध जिला प्रशासन को लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >