झारखंड से तस्करी की 61 लीटर विदेशी शराब जब्त, प्राथमिकी दर्ज

NAWADA NEWS.सोमवार को सीतामढ़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. होली त्योहार को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.

सीतामढ़ी पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को दबोचा फोटो कैप्शन – जब्त किया गया शराब प्रतिनिधि, मेसकौर सोमवार को सीतामढ़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. होली त्योहार को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुल 165 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 61.875 लीटर बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलैया नदी के सामने देवरा गांव जाने वाली सड़क से केसरिया रंग की चारपहिया गाड़ी में शराब की खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी की गयी. पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने का प्रयास करने लगा.इस दौरान देवरा गांव निवासी अखिलेश चौधरी का पुत्र अभिराज कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) मोटरसाइकिल से पुलिस बल को धक्का मारते हुए निकलने की कोशिश करने लगा. आगे गेहूं के खेत के पास पहुंचते ही चालक शराब की खेप फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से अभिराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आयी है.जब्त शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 एमएल की 79 बोतल कुल 29.625 लीटर और आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की 375 एमएल की 86 बोतल कुल 32.250 लीटर शामिल है. सभी बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड ओनली अंकित है, जिससे स्पष्ट होता है कि शराब झारखंड से लाकर बिहार में खपाने की तैयारी थी.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >