डीएम-एसपी के समक्ष प्रत्यक्षदर्शियों ने खोले राज

धीरे–धीरे तेज हो रही गोंदापुर व गढ़ पर में विगत दिनों हुई गोलीकांड की जांच नवादा : 10 अगस्त को गोंदापुर व गढ़ पर हुई गोली कांड में एक बालक की मौत की जांच धीरे–धीरे तेज हो गयी है.गुरुवार को डीएम आदेश तितरमारे व एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने उक्त गोली कांड का बयान […]

धीरेधीरे तेज हो रही गोंदापुर गढ़ पर में विगत दिनों हुई गोलीकांड की जांच

नवादा : 10 अगस्त को गोंदापुर गढ़ पर हुई गोली कांड में एक बालक की मौत की जांच धीरेधीरे तेज हो गयी है.गुरुवार को डीएम आदेश तितरमारे एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने उक्त गोली कांड का बयान दर्ज करने तथा घटना का विस्तृत ब्योरा लेने गढ़ पर मुहल्ला में सूर्य मंदिर के समीप शिविर लगा कर लोगों से जानकारी ली. इस दौरान लोगों के बयान को सादे कागज पर लिख कर उनका हस्ताक्षर अंगूठे का निशान लिया गया.

डीएमएसपी ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर ही कार्रवाई हो इसके लिए स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि प्रशासन दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ने नहीं जा रही है.

शांत भाईचारे की जिंदगी जीने वाले यहां के जनता को गुमराह कर जिन लोगों ने भी उपद्रव मचा कर शहर को अशांत किया है वह कानून ही नहीं जनता के नजर में भी गुनाहगार है. वैसे समाज के दुश्मनों को कतई बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >