हिसुआ : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को भाई–बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह में राखी बांधने का शुभ मुहरुत रहने की वजह से घरों में अहले सुबह से तैयारी शुरू हो गयी थी.
साढ़े आठ बजे के पहले ज्यादातर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध लेना चाह रही थी. हालांकि राखी बांधने और बहन का भाई के घर आने–जाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा. बहनों ने भाई को मंगल टीका लगा कर राखी बांधी और आरती उतारी. मिठाई खिला कर भाई से उपहार ग्रहण किया. परिवार में दिनभर उत्सव व खाने–खिलाने का माहौल रहा.
आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन
नगर के आर्य समाज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रक्षाबंधन का कार्यक्रम हुआ. सर्व कल्याण की प्रार्थना और चर्चा के बाद कार्यकत्र्ताओं ने एक–दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की बधाईयां दी. कार्यक्रम में धर्मेद्र कुमार, परमेंद्र कुमार, संजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रसून, सनोज कुमार, केदार नाथ गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद समेत संघ के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आर्य समाजियों ने बांधे रक्षासूत्र
रक्षाबंधन के मौके पर नगर के आर्य समाज के लोगों ने भ्रमण कर जुड़े सदस्यों व गणमान्य लोगों को रक्षा सूत्र बांधा. आर्य समाज मंदिर के सचिव यदु लाल आर्य के नेतृत्व में बलदेव सिंह हिमालय, दयानंद प्रसाद, जयनारायण प्रसाद, केदार नाथ आदि ने रक्षा सूत्र बांध कर सर्व कल्याण की कामना की. एक–दूसरे को रक्षाबंधन की बधाईयां दीं.
