दो समुदाय के बीच झडप में एक की मौत, पांच घायल

नवादा: बिहार के नवादा जिला में अलग-अलग स्थानों पर दो समुदाय के बीच हुई झडप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये.जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने बताया कि दो समुदाय के बीच हुई झडप में बुंदेलखंड थानांतर्गत अंसारनगर इलाके में एक अज्ञात हमलावार द्वारा की गयी गोलीबारी में मो. इकबाल […]

नवादा: बिहार के नवादा जिला में अलग-अलग स्थानों पर दो समुदाय के बीच हुई झडप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये.जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने बताया कि दो समुदाय के बीच हुई झडप में बुंदेलखंड थानांतर्गत अंसारनगर इलाके में एक अज्ञात हमलावार द्वारा की गयी गोलीबारी में मो. इकबाल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

इस झडप में घायल हुए पांच से चार के नाम विकास कुमार, शैलेश कुमार पांडेय, अंटोनी बरला और शिव कुमार हैं. झडप के दौरान दुकानों और अन्य संपत्ति को लूटे जाने के साथ दोनों ओर से गोलीबारी की भी सूचना मिली है.जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति को अनियंत्रित होते देख उक्त इलाके में कफ्यरू लगाया दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स और सैप के जवानों की तैनाती की गयी है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पडोसी जिला नालंदा के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी की भी तैनाती नवादा में की गयी है.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 15 लोगों को हिरसात में लिया गया है.उल्लेखनीय है कि नगर थाना के गोंदापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कल अज्ञात हमलावारों द्वारा परसों किए गए हमले में घायल हुए तीन लोगों में एक कुंदन की कल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत के बाद दो समुदाय के बीच झड़प का रुप ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >