किसानों को दिये जायेंगे वैकल्पिक खेती के टिप्स

सुखाड़ से खरीफ फसलों को बचाने की जानकारी देने के लिए छह टीमें हुईं रवाना नवादा : सुखाड़ के प्रकोप से खरीफ फसलों को बचाने व वैकल्पिक फसल लगाने को लेकर किसानों को जानकारी देने के लिए जिला कृषि विभाग द्वारा छह टीमों का गठन कर सोमवार को विभिन्न प्रखंडों में रवाना किया है. इस […]

सुखाड़ से खरीफ फसलों को बचाने की जानकारी देने के लिए छह टीमें हुईं रवाना

नवादा : सुखाड़ के प्रकोप से खरीफ फसलों को बचाने वैकल्पिक फसल लगाने को लेकर किसानों को जानकारी देने के लिए जिला कृषि विभाग द्वारा छह टीमों का गठन कर सोमवार को विभिन्न प्रखंडों में रवाना किया है. इस टीम में कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी सलाहकार शामिल है.

किसानों को तकनीकी जानकारी देने का यह अभियान पांच अगस्त से 11 अगस्त तक चलाया जायेगा. टीम को रवाना करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विभू विद्यार्थी ने बताया कि इस अल्प वृष्टि में किसानों को विशेष सुविधा के रूप में धान बीज गिराने जमे हुए बिचड़े को सिंचाई कर बचाने के लिए प्रति लीटर 25 रुपये के दर से दो सिंचाई के लिए पांच सौ रुपये प्रति एकड़ अनुदान की व्यवस्था की गयी है.

धान की रोपनी, सीधी बोआइ करने धान की खड़ी फसल सिंचाई के लिए तीन सिंचाई का 750 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान मक्का की बोआइ मक्का की खड़ी फसल की तीन पटवन के लिए 750 रुपये प्रति एकड़ डीजल अनुदान दिया जा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि दलहनी तेलहनी फसलों की बीज के लिए 20 रुपये प्रति किलो अनुदान दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >