अकबरपुर : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 बरेव मोड़ के पास मैजिक वाहन के चपेट में आने से दुधैली निवासी गोपाल कुमार का पुत्र शिवम कुमार 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां बालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
थानाध्यक्ष सोमेश्वर लकड़ा ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान सोमवार को घटना घटी. मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
