सकरी नदी में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी

रोह : सकरी नदी में पानी बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी बढ़ गयी है. प्रखंड क्षेत्र के करीब 50 हजार आबादी का नवादा पहुंचाना मुश्किल हो गया है. नदी में पानी बढ़ने से पांच पंचायतों के गांववालों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. इस नदी में पानी नहीं रहने पर लोगों को […]

रोह : सकरी नदी में पानी बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी बढ़ गयी है. प्रखंड क्षेत्र के करीब 50 हजार आबादी का नवादा पहुंचाना मुश्किल हो गया है. नदी में पानी बढ़ने से पांच पंचायतों के गांववालों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.

इस नदी में पानी नहीं रहने पर लोगों को नवादा पहुंचने में आसानी होती थी. कुंज के समीप सकरी नदी पैदल या वाहनों से पार कर लोग आसानी से गोसाईं बिगहा होते हुए नवादा पहुंच जाते थे. लेकिन दोतीन दिनों से नदी में पानी आने के कारण मुश्किल हो गया है.

नदी में पानी आने से लोगों को रोह होते हुए लगभग तीस किमी की दूरी तय कर नवादा पहुंचना पड़ रहा है. इस कारण मरूई, भट्टा, कुंज, ओहारी, सिउर, डुमरी पंचायतों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुंज गोसाईं बिगहा के बीच सकरी नदी पर पुल बनाने की मांग वर्षो से किया जा रहा है. नवादा सांसद भोला सिंह के प्रयास से पुल बनाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है.

लेकिन अब तक पुल बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है. इसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने सकरी नदी पर पुल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन से मांग की है. अन्यथा आंदोलन करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >