हिसुआ : सावन की पहली सोमवारी पर क्षेत्र के महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में शिव की पूजा–अर्चना शुरू हो गयी. ज्यादातर श्रद्धालु पारिवारिक कुशलता की कामना व मुरादों को छोड़ शिव से बारिश की कामना की. श्रद्धालु अराध्य देव शिव से उनकी जटा से गंगा मुक्त कराने की मिन्नतें की.
वर्षा पर निर्भर रहने वाले किसान और गृहिणियों की कामना खुल कर सामने आ रहे. नगर के पांचू शिवाला, देवी स्थान, महादेव मंदिर, पांचू कचहरी, टीएस कॉलेज स्थित जय ज्वाला नाथ, मदनेश्वर मंदिर, हनुमान बागी शिवालय के अलावा नंदलाल बिगहा, बारत के नटेश्वर मंदिर, वैद्यनाथपुर के देवी स्थान, बगोदर के शिव मंदिर, बलियारी, उड़सा आदि के शिव मंदिरों में भीड़ लगी रही. दोपहर तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी
