दूध व हरी सब्जी खाने से पहले बरतें सावधानी!

वारिसलीगंज : हरी सब्जी व दूध के रूप में कहीं आप जहर तो नहीं खा–पी रहे हैं. इससे सावधान रहने की जरूरत सभी व्यक्ति को है. स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जानी वाली रही सब्जियां व गाय–भैंस का दूध की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गैर पारंपरिक तरीके अपनाये जा रहे हैं. इस कारण लोग विभिन्न […]

वारिसलीगंज : हरी सब्जी दूध के रूप में कहीं आप जहर तो नहीं खापी रहे हैं. इससे सावधान रहने की जरूरत सभी व्यक्ति को है. स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जानी वाली रही सब्जियां गायभैंस का दूध की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गैर पारंपरिक तरीके अपनाये जा रहे हैं.

इस कारण लोग विभिन्न बीमारियों के शिकार होकर लोग मौत के आगोश में समा जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कद्दू,करैला, बैंगन सहित अन्य सब्जियों की शीघ्र पैदावार के लिए किसान ऑक्सीटॉक्सीन नामक सूई का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं. दवा की दुकानों में एकदो रुपये में आसानी से उपलब्ध उक्त सूई को सब्जी के पौधे में इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसके प्रयोग से देखते ही देखते सब्जी को असामान्य रू से तैयार हो जाते हैं, जो आपके थाली तक पहुंच रहा है. प्रखंड के विभिन्न जगहों पर किसानों द्वारा सब्जी उत्पादन में इन दवाओं का धड़ल्ले से प्रयोग करने की जानकारी मिली है.

कृषि जानकारों के मुताबिक कद्दू की पैदावार में खास कर सूई का प्रयोग कर तीनचार दिनों में कद्दू की साइज बड़ी तैयार कर ली जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है. इसके जहर से लोग धीरे धीरे मौत के आगोश में समा रहे हैं. इसके अलावा गाय एवं भैंस का दूध बढ़ाने के लिए भी पशुपालकों द्वारा उक्त सूई का इस्तेमाल किया जाता है.

सूई द्वारा पशुपालक खास कर जरसी गायों से अधिक मात्र में दूध निकाल कर व्यापार करने में लगे है. इस विधि से निकाला गया दूध जहरीला होता है. तथा इसका स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >