आज से मध्याह्न् भोजन बंद

शिक्षक संघ ने लिया निर्णय नवादा : छपरा में मध्याह्न् भोजन की घटना ने राज्य सरकार को ऊहापोह की स्थिति में खड़ा कर दिया है. मध्याह्न् भोजन योजना को लेकर आये दिन विभिन्न संगठनों व राजनैतिक पार्टियों द्वारा धरना–प्रदर्शन किया जा रहा है. राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी मध्याह्न् भोजन योजना को विद्यालयों में […]

शिक्षक संघ ने लिया निर्णय

नवादा : छपरा में मध्याह्न् भोजन की घटना ने राज्य सरकार को ऊहापोह की स्थिति में खड़ा कर दिया है. मध्याह्न् भोजन योजना को लेकर आये दिन विभिन्न संगठनों राजनैतिक पार्टियों द्वारा धरनाप्रदर्शन किया जा रहा है.

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी मध्याह्न् भोजन योजना को विद्यालयों में नहीं चलाये जाने का निर्णय लिया है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य संघ के आह्वान पर एक बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरद्वार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि राज्य के प्राथमिक मध्य विद्यालयों के शिक्षकशिक्षिकाएं 25 जुलाई से मध्याह्न् भोजन बनाने का काम बंद कर दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि मध्याह्न् योजना बंद करने के निर्णय को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय के शिक्षकशिक्षिकाएं सहयोग करें. अपनी मान मर्यादा को बरकरार रखने का काम करें.

गौरतलब हो कि भोजन की अनियमितता पर उंगली शिक्षकों पर उठने लगी है. जबकि इस योजना में ऊपर से नीचे तक सभी को सुधार करने की जरूरत है. इस योजना में बच्चों की जिंदगी और मौत जुड़ा है. इसलिए इसमें किसी प्रकार की राजनीति छपरा की घटना को दुहरा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >