युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनशन समाप्त

नवादा : 24 घंटे के अनशन पर बैठे लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने जूस पिला कर समाप्त करवाया. बुधवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने नेतृत्व में समाहरणालय के निकट अनशन पर बैठे थे. अनशन समाप्ति के बाद नेताओं ने […]

नवादा : 24 घंटे के अनशन पर बैठे लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने जूस पिला कर समाप्त करवाया. बुधवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने नेतृत्व में समाहरणालय के निकट अनशन पर बैठे थे.

अनशन समाप्ति के बाद नेताओं ने कहा कि युवाओं की अनदेखी कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्यकर्ता तन मन धन से कार्य कर रहे हैं. यदि प्रशासन ने दस सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया तो नौ जुलाई को समाहरणालय का घेराव किया जायेगा.

अनशन में चंदन पुष्प, रंजीत कुमार, अंशुमान शर्मा, राजीव रंजन उर्फ मोनू, राजीव सिंह आदि शामिल थे. अनशन समाप्त कराने में सरोज सिंह, संजीत कुमार अकेला, सर्वेश सिंह, अजय केसरी, उपेंद्र कुमार सिंह, चुन्नु झा, नील रत्न मंटू, रोहित सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >