नवादा : सात को होने वाले पंचायत उप चुनाव के प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गयी है. वारिसलीगंज प्रखंड में पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए देवनंदन पासवान, रामाशीष मांझी, शक्ति कुमार व सोहराय मांझी मैदान में डटे हैं.
गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अशोक कुमार सिंह व प्रेम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. काशीचक प्रखंड के सुभानपुर पंचायत के मुखिया के पद के लिए जय राम सिंह, मनोज कुमार, रामा शंकर कुमार व राजेश्वर प्रसाद सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. नवादा सदर प्रखंड के महूली ग्राम कचहरी में पंच पद के लिए पनया देवी व सावित्री देवी मैदान में हैं.
वहीं, गोनावां ग्राम पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शैलेंद्र यादव व शोभी यादव की बीच टक्कर होगी. नरहट प्रखंड के पुनौल ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रामस्नेही सिंह व रामाधीन सिंह आमने-सामने हैं. जिला जन संपर्क कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न् आवंटित कर दी गयी है. प्रत्याशी चुनाव प्रचार कार्य में जुटे हैं.
