स्कूलों में लौटी रौनक

गरमी की छुट्टियां खत्म होने के बाद व्यस्त दिखे बच्चे व शिक्षकनवादा : गरमी की छुट्टी के बाद बुधवार से स्कूलों में काफी चहल-पहल दिखी. जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में झुंड के झुंड बच्चे जाते दिखे. छात्र आदित्य कुमार, खुशबू कुमारी, शिल्पा, छोटी आदि ने कहा कि गरमी की छुट्टी में बाहर […]

गरमी की छुट्टियां खत्म होने के बाद व्यस्त दिखे बच्चे व शिक्षक
नवादा : गरमी की छुट्टी के बाद बुधवार से स्कूलों में काफी चहल-पहल दिखी. जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में झुंड के झुंड बच्चे जाते दिखे.

छात्र आदित्य कुमार, खुशबू कुमारी, शिल्पा, छोटी आदि ने कहा कि गरमी की छुट्टी में बाहर घूमने गये थे. छुट्टी के बाद स्कूल के लिए तैयार होने का मन नहीं कर रहा है. लेकिन, पढ़ाई में पिछड़ जाने के डर से स्कूल आना पड़ा. अभ्यास मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, पार नवादा, प्राथमिक विद्यालय, गोंदापुर आदि के शिक्षकों ने कहा कि गरमी की छुट्टी के बाद नयी ऊर्जा के साथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जायेगा. आशा है बच्चे भी मन लगा कर पढ़ाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >