काशीचक : जाति व आवासीय सहित अन्य प्रमाणपत्र बनवाने में हो रही विलंब की शिकायत के आलोक में विभाग ने पहल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, अब प्रत्येक आरटीपीएस काउंटर पर तीन वेबकैम विभाग के पत्रंक-535, दिनांक- 24513 द्वारा उपलब्ध कराये गये है.
इसमें से एक कैमरा कार्यालय की गतिविधियों पर नजर रखेगी. दूसरा से आवेदन करने वालों की फोटोग्राफी की जायेगी. वहीं, तीसरा कैमरा कार्यालय परिसर की गतिविधियों पर नजर रखेगी. ये तीनों कैमरे विभाग के नेटवर्क से जुड़े रहेंगे.
कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था के शुरू होने से प्रमाण पत्रों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता आयेगी.
अब आवेदक को स्वयं काउंटर पर आना होगा. आवेदन जमा करते वक्त लिये गये फोटो व प्रमाणपत्र के लिए दिये गये फोटो अगर नहीं मिलती है तो प्रमाणपत्र नहीं दिये जायेंगे.
