हिसुआ : रविवार को बाजार स्थित बीसीसी कोचिंग संस्थान ने प्रतिभावान मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया. इसमें नवादा जिला टॉपर नगर के पांचू कचहरी निवासी संजय कुमार की पुत्री सौम्या भारती को शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया.
सौम्या ने मैट्रिक की परीक्षा में 87 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया. बीसीसी संस्थान की टॉपर भी रही थी. सौम्या के अलावा 399 अंक लाने वाले नवीन कुमार, 398 अंक लाने वाला राजा कुमार व गणित में 99 फीसदी अंक लाने वाली रूपम कुमारी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में अतिथि टीएस कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर मुन्नी लाल, श्रवण कांत, रोहित कुमार पंकज आदि उपस्थित थे. संस्था के निदेशक राजीव कुमार के मंच संचालन में वक्ताओं ने प्रतिभा को सम्मानित करने की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा प्रोत्साहन से ही निखरती है.
वक्ताओं ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भविष्य में उच्च पदों पर जाकर क्षेत्र का मान बढ़ाने व नाम रोशन करने की नसीहत दी. लगभग 35 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्र व अभिभावक उपस्थित थे.
