नवादा में चोरी की चार ट्रक सरिया पकड़ाया, अपराधी मौके से फरार

नवादा नगर : एएसपी अभियान आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हुई कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में बीती रात पुलिस ने चोरी के करोड़ों रुपये का सरिया बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस को देखते ही अपराधी मौके से […]

नवादा नगर : एएसपी अभियान आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हुई कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में बीती रात पुलिस ने चोरी के करोड़ों रुपये का सरिया बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस को देखते ही अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे.

घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की देर रात एएसपी अभियान आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि जिले से काफी मात्रा में चोरी का छड़ ले जाया जा रहा है. उक्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान की स्वॉट टीम ने तत्काल छापेमारी की और चार ट्रक छड़ को बरामद किया. एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि माधोबिगहा में खेत के निकट चार ट्रक लगा कर छड़ की निकासी हो रही है.
छापेमारी की भनक अपराधियों को लग गयी. वे लोग मौके से फरार हो गये. जबकि चारों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है. पिछले चार-पांच दिनों से लगातार छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है. इसके पहले बालू माफियाओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर कई ट्रकों व डंपर आदि जब्त किये गये थे. पिछले दिनों एनएच 31 पर दूध में मिलावट करते दो वाहनों व आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >