सफाई करने के नाम पर शिक्षिका से की गयी सोने की चेन की ठगी

नवादा नगर : हम पतंजलि की ओर से बने सोना, चांदी साफ करने के केमिकल बेचने आये हैं. सफाई का डेमो दिखाने के बाद आप प्रोडक्ट लिजियेगा. जेवर साफ करने का कोई चार्ज नहीं लगता है. कुछ इसी प्रकार से झांसा देकर देकर प्राथमिक विद्यालय रामनगर की शिक्षिका मनोरमा कुमारी के दो भर के सोने […]

नवादा नगर : हम पतंजलि की ओर से बने सोना, चांदी साफ करने के केमिकल बेचने आये हैं. सफाई का डेमो दिखाने के बाद आप प्रोडक्ट लिजियेगा. जेवर साफ करने का कोई चार्ज नहीं लगता है.

कुछ इसी प्रकार से झांसा देकर देकर प्राथमिक विद्यालय रामनगर की शिक्षिका मनोरमा कुमारी के दो भर के सोने का चेन ठगों ने उड़ा लिया. पीड़ित स्कूल की शिक्षिका मनोरमा कुमारी ने कहा कि जब वह और अन्य स्कूल की शिक्षिका स्टाफ के साथ हाफ टाइम के समय स्कूल में बैठी थी, तभी दो व्यक्ति स्कूल पहुंचा. इनमें एक की उम्र 30 तथा दूसरे की उम्र लगभग 40 साल रही होगी.
उनलोगों ने खुद को पतंजलि का सेल्स मैन बताते हुए पतंजलि द्वारा बने सोना व चांदी के जेवरों को साफ करनेवाले केमिकल बेचनेवाला बताया. उनलोगों ने कहा कि अभी हमलोग डेमो दिखायेंगे जबकि प्रोडक्ट सोमवार को 160 रुपये में मिलेगा. शिक्षिका ने कहा कि उन युवकों ने केमिकल द्वारा चांदी व सोने के जेवरों को साफ करने का डेमो दिखाने की बात कही.
उनकी बातों में आकर हमने पहले चांदी का पायल साफ करने को दिया, जिस अच्छी तरह से साफ करके वापस कर दिया. इसके बाद मैंने गले में पहने दो भर के सोने का चेन साफ करने के लिए दिया.
उन युवकों ने सोने का चेन साफ करते हुए कब क्या किया इसे हमलोग बैठी दूसरी शिक्षिका भी समझ नहीं पाये. युवकों ने एक कागज में पुड़िया बना कर यह कहते हुए चेन दिया कि इसमें पाउडर लगाये हैं 15 से 20 मिनट बाद खोलियेगा इससे इसकी चमक बढ़ेगी. उनलोगों के जाने के बाद जब पुड़िया खोल कर देखा तो उसमें कुछ था ही नहीं. शिक्षिका मनोरमा कुमारी ने कहा कि इस बाबत अब थाने में सूचना नहीं दे पायी हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >