चार केंद्रों पर बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा शुरू

नवादा : जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शांति पूर्वक शुरू हुई. जिला मुख्यालय के केएलएस कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज, श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज व सीताराम साहू कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बीए पार्ट थर्ड के कला, विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा में 11 हजार 299 परीक्षार्थी भाग ले […]

नवादा : जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शांति पूर्वक शुरू हुई. जिला मुख्यालय के केएलएस कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज, श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज व सीताराम साहू कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

बीए पार्ट थर्ड के कला, विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा में 11 हजार 299 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. आरएमडब्ल्यू कॉलेज में 1432, केएलएस कॉलेज में 4243, एसआरएस कॉलेज में 3276 व एसकेएम कॉलेज में 2318 छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है.

आरएमडब्लयू कॉलेज के सीएस डॉ गीता सिन्हा ने कहा कि कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा बल व मजिस्ट्रेट की तैनात की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >