मैट्रिक के रिजल्ट के लिए उत्सुकता

नवादा : मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्सुकता बनी हुई है. बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बार-बार परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि बढ़ाये जाने से परीक्षार्थी थोड़े नाराज हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहले पायदान के रूप में माने जाने वाले मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों, […]

नवादा : मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्सुकता बनी हुई है. बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बार-बार परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि बढ़ाये जाने से परीक्षार्थी थोड़े नाराज हैं.

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहले पायदान के रूप में माने जाने वाले मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों, स्कूल प्रशासन व कोचिंग ट्यूशन संचालकों को भी है. मंगलवार को रिजल्ट प्रकाशन की संभावना की खबर के बाद तिथि बढ़ाना बेचैनी बढ़ाने के काफी है.

ब्राइट कैरियर कोचिंग सेंटर के निदेशक कार्यानंद शर्मा ने कहा कि परीक्षाफल का इंतजार सभी कर रहे हैं. कोचिंग के बच्चों ने अभी से ही खुशियां मनाने की प्लानिंग कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >