नहीं बने 50 फीसदी इंदिरा आवास

– लाभुकों के क्षेत्र से बाहर रहने व अनियमितता सबसे बड़ी बाधा– 2014 के नये लाभुकों को इंदिरा आवास की पहली किस्त देने की तैयारी पूरीहिसुआ : पिछले साल के 50 फीसदी इंदिरा आवास का निर्माण नहीं होने के बावजूद 2013-14 के आवास निर्माण के लिए रुपये वितरण की प्रक्रिया चल रही है. 2012-13 में […]

– लाभुकों के क्षेत्र से बाहर रहने व अनियमितता सबसे बड़ी बाधा
– 2014 के नये लाभुकों को इंदिरा आवास की पहली किस्त देने की तैयारी पूरी
हिसुआ : पिछले साल के 50 फीसदी इंदिरा आवास का निर्माण नहीं होने के बावजूद 2013-14 के आवास निर्माण के लिए रुपये वितरण की प्रक्रिया चल रही है.

2012-13 में 415 लाभुकों को इंदिरा आवास दिया गया था. इनके निर्माण के लिए पहले किस्त के 30-30 हजार रुपये का भी वितरण कर दिया गया था. लेकिन, वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के बाद अब तक केवल 239 लाभुकों को ही दूसरे किस्त के रुपये रुपये खातों में भेजी गयी है.

जाहिर है आधे लाभुक निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. स्थिति यह है कि जांच रिपोर्ट भी प्रखंड कार्यालय तक नहीं पहुंच पाया है. फिर भी लाभुकों पर समुचित कार्रवाई नहीं की गयी है. फिलहाल वित्तीय वर्ष 2013-14 के लाभुकों को इंदिरा आवास वितरण की सारी औपचारिकता पूरी की जा चुकी है. आठ को नये लाभुकों को पासबुक दी जायेगी.

कार्रवाई की औपचारिकता

इंदिरा आवास निर्माण के लिए पहले किस्त में दिये गये रुपये से निर्माण कार्य करने के बाद इसका फोटो व जांच प्रतिवेदन जमा करने के बाद दूसरे किस्त के रुपये लाभुकों के खाते भेजा जाता है.

निर्माण पूरा नहीं करने पर लाभुकों पहले उजला और बाद लाल नोटिस भेजा जाता है. इसके बाद ही लाभुकों पर कार्रवाई की जाती है. लेकिन, अधूरा निर्माण करनेवालों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण यह प्रक्रिया काफी धीमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >