नवादा : गैस टैंकलॉरी पलटी तीन गांव खाली

नवादा : बंगाल, झारखंड व आसाम के गुवाहाटी तक जानेवाले एनएच 31 पर शुक्रवार को एलपीजी गैस की टैंकलॉरी पलट गयी थी, जिसमें चालक की मौत हो गयी थी. इसके बाद दुर्घटनावाले स्थान के आसपास के गांवों में दहशत फैल गया. लोगों ने अपने घरों को खाली कर दिया. यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के […]

नवादा : बंगाल, झारखंड व आसाम के गुवाहाटी तक जानेवाले एनएच 31 पर शुक्रवार को एलपीजी गैस की टैंकलॉरी पलट गयी थी, जिसमें चालक की मौत हो गयी थी. इसके बाद दुर्घटनावाले स्थान के आसपास के गांवों में दहशत फैल गया.
लोगों ने अपने घरों को खाली कर दिया. यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के पास हुई थी. आनन-फानन में डीएम कौशल कुमार ने जिले के आलाधिकारियों की टीम बना कर रविवार को टैंकलॉरी को सुरक्षित उठवा लिया. इसके लिए घटनास्थल से सटे तीन गांवों को खाली करा दिया गया था. इसमें सीतारामपुर, बेलधार तथा अंबिका बिगहा के ग्रामीणों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >