जैकी हैदर अध्यक्ष व वरुण शंकर केसरी बने सचिव

11 फरवरी से हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित होगा टूर्नामेंट नवादा : क्रिकेट आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों की बैठक में पुरानी कमिटि को भंग करके नयी कार्यकारिणी बनाया गया. नये समिति में अध्यक्ष जैकी हैदर, सचिव वरूण शंकर केसरी, उपाध्यक्ष माजिद खां, उपेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सिन्हा को बनाया गया. सुभाष प्रसाद, शहाबुद्धीन, गुड्डु व […]

11 फरवरी से हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित होगा टूर्नामेंट

नवादा : क्रिकेट आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों की बैठक में पुरानी कमिटि को भंग करके नयी कार्यकारिणी बनाया गया. नये समिति में अध्यक्ष जैकी हैदर, सचिव वरूण शंकर केसरी, उपाध्यक्ष माजिद खां, उपेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सिन्हा को बनाया गया. सुभाष प्रसाद, शहाबुद्धीन, गुड्डु व विकास कुमार संयुक्त सचिव बनाये गये. उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा श्रवण कुमार बरनवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया. बैठक में मगध कप कराने का निर्णय हुआ. 11 फरवरी से हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में अंर्तराज्जीय स्तर की यह प्रतियोगिता कराई जायेगी. संयोजक अफसर नवाब ने बताया कि पिच को तैयार करने का काम शुरू हो गया है. स्टेडियम के मैदान में पड़ी गंदगी को साफ करने के लिए कर्मी लगाये गये. पीच तैयार कराने में मो. शकील, सुनील कुमार कारी, विकास कुमार आदि जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >