खेल से मिलती है संघर्ष की शक्ति

मैच. कारू यादव स्मृति टी-20 क्रिकेट शुरू, बोले पूर्व विधायक कन्हाई इंटर विद्यालय में खेले जा रहे हैं मैच आढ़ा ने भदोखरा को 132 रनों से किया पराजित आज भिड़ेंगे इलेवन फ्रेंड्स व डी इलेवन टीम के खिलाड़ी नवादा : खेल से एकता व संघर्ष करने की शक्ति मिलती है. नौजवानों में खेल के माध्यम […]

मैच. कारू यादव स्मृति टी-20 क्रिकेट शुरू, बोले पूर्व विधायक

कन्हाई इंटर विद्यालय में खेले जा रहे हैं मैच
आढ़ा ने भदोखरा को 132 रनों से किया पराजित
आज भिड़ेंगे इलेवन फ्रेंड्स व डी इलेवन टीम के खिलाड़ी
नवादा : खेल से एकता व संघर्ष करने की शक्ति मिलती है. नौजवानों में खेल के माध्यम से ही ऊर्जा जागृत होती है. चाहे जिस तरह का खेल हो, सभी में मानसिक विकास होता है. स्व कारू यादव की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के लिये प्रेरणा का श्रोत है. ये बातें पूर्व विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल यादव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि स्व कारू यादव समाजसेवी थे और उनकी स्मृति में इस तरह का आयोजन किया जाना, उनके लिए सम्मान की बात है.
उन्होंने स्व कारू यादव स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया़ मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनय यादव, नारायण मोहन स्वामी, रघुनाथ यादव तथा आयोजक कुलेश्वर यादव उर्फ टमाटर यादव आदि लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट का आयोजन नगर के कन्हाई इंटर विद्यालय के मैदान में किया. पहले दिन आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आढ़ा और भदोखरा की टीम खेलने उतरी. इसमें आढ़ा की टीम ने भदोखरा की टीम को 132 रनों से पराजित कर दिया. टाॅस जीतकर भदोखरा की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. इसमें आढ़ा की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसमें आढ़ा टीम के बल्लेबाज सादाब ने सबसे अधिक 81 रन बनाये. भदोखरा के बाॅलर पुरुषोत्तम कुमार ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भदोखरा की टीम गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी़ इसमें भदोखरा के बल्लेबाज मयंक ने सबसे अधिक 26 रन बनाये. वहीं आढ़ा टीम के बाॅलर वाहिद ने तीन विकेट, काफिल व शरीफ ने दो-दो विकेट लिये. मैच की अंपायरिंग मंटू व कल्याण कर रहे थे.मौके पर रतेंदू विमल, रविश कुमार, टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, उर्फ पेंटर चौधरी, सचिव कौशल कुमार, कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार, दिनेश कुमार, गौतम कुमार, छोटू पांडेय तथा रवि कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता जुटे रहे. इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को एलेवन फ्रेंड्स बनाम डी एलेवन के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >