रजौली : सुरेंद्र लाहरी कंस्ट्रक्शन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर डिवाइडर निर्माण व सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. यह निर्माण कार्य क्षेत्र के न्यू बाईपास, महादेव मोड़, बांके मोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के चौराहे पर किया जा रहा है. इसकी लागत एक करोड़ 41 लाख रुपये है. ग्रामीण कृष्णा चंदेल,मेवा लाल आदि ने आरोप लगाया कि बालू सीमेंट की जगह पत्थर के चूर्ण(धूंस) लगाकर तीन नंबर ईंट का प्रयोग कर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है.
ग्रामीणों ने डीएम से डिवाइडर निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिना बालू का भी काम होता है. विभाग के द्वारा जल्दी काम करवाने का दबाव था. इसके कारण बालू की जगह धूंस का प्रयोग किया गया है.धूंस लगाए जाने का आदेश भी विभाग के द्वारा दिया गया है.
