बिहार : नवादा में मिट्टी धंसने से उसके नीचे दबकर एक किशोरी सहित 2 की मौत

नवादा : बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत भिलुआ गांव स्थित एक टीला की मिट्टी धंसने से उसके नीचे दबकर एक किशोरी और एक महिला की दम घुटने से मौत हो गयी. गोविंदपुर थाना अध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि मृतकों में सरिता देवी (33) और निभा कुमारी (13) शामिल हैं. थाना अध्यक्ष […]

नवादा : बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत भिलुआ गांव स्थित एक टीला की मिट्टी धंसने से उसके नीचे दबकर एक किशोरी और एक महिला की दम घुटने से मौत हो गयी. गोविंदपुर थाना अध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि मृतकों में सरिता देवी (33) और निभा कुमारी (13) शामिल हैं.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि भिलुआ गांव की छह महिलाएं घर की पुताई के लिए मौनी बाबा टीला से मिट्टी लाने गयी थी.तभी दोनों अचानक मिट्टी धंसने से नीचे आकर दब गयी और दोनों मौत हो गयी. पासवान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन और ग्रामीण ने दोनों शवों को बाहर निकाला तथा पुलिस को बिना सूचित किये परिजनों ने आनन फानन में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >