स्थानीय सांसद ने राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा
रजौली अनुमंडल में कॉलेज खेलने की मांग
नवादा : उच्च शिक्षा से वंचित जिले की आठ लाख की आबादी को डिग्री स्तरीय कॉलेज उपलब्ध कराने की सक्रियता स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिखाई है.
उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री को एक पत्र भेजा है. इसमें श्री सिंह ने कहा है कि रजौली अनुमंडल से जुड़ी लगभग 40 लाख की आबादी उच्च शिक्षा से वंचित हैं, लिहाजा राज्य सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि अनुमंडल से जुड़े मेसकौर, सिरदला, नरहट, रजौली, अकबरपुर, रोह, गोविंदपुर, कौआकोल के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है. इसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय अथवा दूसरे प्रखंडों का रुख करना होता है.
राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री होने के नाते सरकार के स्तर पर एक कॉलेज की स्थापना इन क्षेत्रों में की जानी जरूरी है. स्थानीय सांसद होने के नाते मेरी जिम्मेवारी बनती है की क्षेत्रीय बच्चों की जरूरतों को प्रमुखता से उठाया जाये. इनके पत्र पर राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जायेगा.
