सात निश्चय योजना में करोड़ों की हेराफेरी

नारदीगंज : पंचायतों में स्वराज स्थापना के लिए महात्मा गांधी के धरातल पर उतर नहीं पाये. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतों में राशि उपलब्ध करायी है. लेकिन, इस योजना के तहत पंचायतों में नहीं के बराबर काम हुए हैं. योजना को लेकर मुखिया व पंचायत सचिव के […]

नारदीगंज : पंचायतों में स्वराज स्थापना के लिए महात्मा गांधी के धरातल पर उतर नहीं पाये. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतों में राशि उपलब्ध करायी है. लेकिन, इस योजना के तहत पंचायतों में नहीं के बराबर काम हुए हैं. योजना को लेकर मुखिया व पंचायत सचिव के माध्यम से संधारित बैंक खाते से सीधे रुपये की निकासी कर ली गयी है. मामला लाख दो लाख का नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की है. बीडीओ के प्रतिवेदन पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है.

यह मामला नारदीगंज प्रखंड की नौ पंचायतों में मुखिया व पंचायत सचिवों का है. सबसे अधिक राशि की निकासी करनेवाली में हंडिया पंचायत अव्वल है.कम राशि निकासी करनेवाली में ननौरा पंचायत का स्थान है. मुख्यमंत्री निश्चय योजनाओं के तहत कराये गये कार्य कहां हुआ है, वह स्थल का निरीक्षण की जिम्मेदारी पांच पदाधिकारियों को सौंपी गयी है. बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक ने मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत ग्राम पंचायतों में संधारित बैंक शाखा की अद्यतन निकासी से संबंधित बैंक विवरणी डीएम को भेजा है.
इससे स्पष्ट होता है कि नारदीगंज प्रखंड की नौ पंचायतों में मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा सीधे राशि की निकासी कर ली गयी है.
इन सभी पंचायत मिला कर मुख्यमंत्री निश्चय योजना में दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 611 रुपये निकाले गये हैं. इसमें सबसे ज्यादा हंडिया पंचायत में 85 लाख 78 हजार 100 सौ रुपये .
ननौरा पंचायत में छह लाख 92 हजार 862 रुपये की निकासी करने का मामला है. इसके अलावा ओड़ो पंचायत में 39 लाख 50 हजार 238 रुपये, इचुआकरणा पंचायत में नौ लाख 7 हजार 100 रुपये, नारदीगंज पंचायत में 12 लाख 60 हजार 466 रुपये, मसौढा पंचायत में 25 लाख 50 हजार 345 रुपये, परमा पंचायत में 12 लाख 47 हजार 400 रुपये, कहुआरा पंचायत में 37 लाख 12 हजार 400 रुपये व कोशला पंचायत में नौ लाख 79 हजार 700 रुपये की निकासी मुखिया व पंचायत सचिवों के माध्यम से कर ली गयी है.
बैंक खाते से सीधे निकाल िलये गये रुपये
डीएम कौशल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन पंचायतों में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत सीधी निकासी की गयी राशि का प्रयोग कहां किया गया है, इसके लिए जांच को पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है. उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, नारदीगंज वरीय प्रभारी अनुपमा कुमारी, कार्यपालक अभियंता डुडा कमल किशोर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूई मो शाहिद आजम के अलावा ग्रामीण कार्य विकास सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डीएम ने कहा है कि जांच दल संयुक्त जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर विस्तृत,भौतिक व वित्तीय प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >