दो धंधेबाज समेत 10 गिरफ्तार

नवादा : रजौली समेकित जांच चौकी पर बुधवार की देर रात उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें आठ लोग शराब के नशे में रजरप्पा से लौटने के दौरान में एक बोलेरो से गिरफ्तार किये गये हैं. दो धंधेबाजों को बाइक से देशी मसालेदार पाउच लाने के क्रम […]

नवादा : रजौली समेकित जांच चौकी पर बुधवार की देर रात उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें आठ लोग शराब के नशे में रजरप्पा से लौटने के दौरान में एक बोलेरो से गिरफ्तार किये गये हैं. दो धंधेबाजों को बाइक से देशी मसालेदार पाउच लाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया.

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विनोद कुमार खलीफा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज झारखंड से अपनी बाइक संख्या बीआर 21 क्यू- 7476 से 35 पाउच शराब लेकर आ रहे थे. दोनों धंधेबाज नालंदा जिला के नूरसराय निवासी प्रेेम रंजन कुमार तथा सतीश पासवान हैं़ गया जिले के फतेहपुर के रहने वाले रोशन कुमार, श्लोक कुमार, रोहित कुमार, रंजीत कुमार, आनंद कुमार, योगेंद्र कुमार, पवन कुमार, तथा मनोज कुमार को बोलेरो से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >