एसपी के पास पहुंची एसएचओ की शिकायत, जांच का आदेश

नवादा. नरहट पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं. यह जिम्मेवारी एसडीपीओ उपेंद्र कुमार यादव को सौंपी गयी है. हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष शिकायतकर्ता बने हैं, पर प्राथमिकी पुलिस गश्ती टीम के साथ हुई बदसलूकी को लेकर ही दर्ज हुई है. मुर्गा कारोबारी के एसपी से शिकायत करने […]

नवादा. नरहट पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं. यह जिम्मेवारी एसडीपीओ उपेंद्र कुमार यादव को सौंपी गयी है. हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष शिकायतकर्ता बने हैं, पर प्राथमिकी पुलिस गश्ती टीम के साथ हुई बदसलूकी को लेकर ही दर्ज हुई है. मुर्गा कारोबारी के एसपी से शिकायत करने पर ही जांच के आदेश मिले हैं.
बताया जाता है कि नरहट एसएचओ ने अपने चौकीदार से कुशा निवासी मुरगा दुकानदार राहुल कुमार से पांच किलो मुर्गा मंगवाया था. चौकीदार से दुकानदार ने कहा कि पुरानेवाले 25 किलो का पेमेंट कीजिए. इसके बाद बकाया मिलेगा. यह बात एसएचओ नहीं पचा सके और अगले ही दिन वे गश्ती दल के साथ आ धमके.
दुकानदार ने एसएचओ धर्मेंद्र कुमार पर एनकाउंटर के प्रयास व फंसाने की धमकी को लेकर एसपी से शिकायत की है. इसके पहले एसएचओ ने मुर्गा व्यवसायी दिलीप सिंह के बेटे राहुल और रवि पर गश्ती पुलिस का रिवाॅल्वर छीनने की कोशिश व सिपाही के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >