रेफरल अस्पताल में मिली शराब बुधवार को जब्त की गयी थी 200 बोतल शराब

वारिसलीगंज : माफी गढ़ स्थित रेफरल अस्पताल से शराब बरामद हुई है़ अस्पताल का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था़ अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन मंत्री बंदीशंकर सिंह ने किया था़ लेकिन उद्घाटन के कुछ ही समय बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की कुदृष्टि के कारण अस्पताल की स्थिति बिगड़ने लगी. बाद के दिनों में धीरे-धीरे […]

वारिसलीगंज : माफी गढ़ स्थित रेफरल अस्पताल से शराब बरामद हुई है़ अस्पताल का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था़ अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन मंत्री बंदीशंकर सिंह ने किया था़ लेकिन उद्घाटन के कुछ ही समय बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की कुदृष्टि के कारण अस्पताल की स्थिति बिगड़ने लगी. बाद के दिनों में धीरे-धीरे अस्तित्व विहीन होकर रह गयी.अब स्थिति यह है कि अस्पताल में दवा की जगह शराब रखी जाती है.

आश्चर्यजनक बात तो यह है कि शराब रहने की भनक तक विभागीय अधिकारियों को नहीं है.अब सवाल उठता है कि अस्पताल की विधि व्यवस्था बनाये रखने का जिम्मा जिन अधिकारी व कर्मी के हाथों है. वह अस्पताल की देखरेख किस प्रकार करते हैं, इसकी पोल शराब बरामदगी के बाद खुली. खैर, जो हो यह जांच का विषय है.अब आगे इसपर जिले के वरीय अधिकारियों का अगला कदम क्या होगा, यह तो आने वाला समय बतायेगा. मालूम हो कि बुधवार को स्थानीय पुलिस ने शराब की 200 बोतलें बरामद की गयीं.

इसमें थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी रंजन कुमार उर्फ पिंकू सिंह, दीपक सिंह व अभिषेक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. हालांकि इससे पहले भी कई स्थानों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >