रजौली चेकपोस्ट से नशे में 16 लोग गिरफ्तार

नवादा नगर : रजौली जांच चेकपोस्ट से विभिन्न वाहनों की जांच में सोमवार की देर रात 16 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा के नेतृत्व में किये गये कार्रवाई में गिरियक के छोटू यादव, अकबरपुर पंचगांवा के संतोष सिंह, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, धीरज कुमार, नालंदा के […]

नवादा नगर : रजौली जांच चेकपोस्ट से विभिन्न वाहनों की जांच में सोमवार की देर रात 16 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा के नेतृत्व में किये गये कार्रवाई में गिरियक के छोटू यादव, अकबरपुर पंचगांवा के संतोष सिंह, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, धीरज कुमार, नालंदा के इंद्रजीत कुमार, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार, चंद्र बोस, विकास कुमार,सुजीत कुमार,पंकज कुमार, राहुल सिंह,धनबाद के डोमन सिंह,संजय सिंह,दिलीप पासवान को पकड़ा गया है. रजौली चेकपोस्ट पर की गयी इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद, एएसआई हरि चौधरी भी मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >