शराब व कार जब्त, दो युवक गिरफ्तार

अकबरपुर . पुलिस ने मंगलवार की देर रात गोविंदपुर बरेव पथ पर लेदहा गांव के समीप एक वाहन से बोरे में रखी 120 पाउच शराब जब्त की.थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि शराब लाये जाने की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया . इसी दौरान हुंडई आई- 20 से 120 पाउच शराब जब्त कर […]

अकबरपुर . पुलिस ने मंगलवार की देर रात गोविंदपुर बरेव पथ पर लेदहा गांव के समीप एक वाहन से बोरे में रखी 120 पाउच शराब जब्त की.थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि शराब लाये जाने की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया . इसी दौरान हुंडई आई- 20 से 120 पाउच शराब जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवकों में सुपौल गांव के सुरेंद्र पंडित के पुत्र मिथुन कुमार व झारखंड के सतगांवा निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार हैं. पुलिस ने जब्त वाहन को थाने ले आयी है. गिरफ्तार युवकों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
नष्ट की गयी 187 लीटर देशी-विदेशी शराब
रजौली. जब्त देशी-विदेशी शराब मुड़ली पहाड़ के नजदीक नष्ट किया गया. इस संबंध में डीसीएलआर अखिलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच कांडों में जब्त शराब को नष्ट किया गया है.
कुल 187 लीटर शराब जब्त की गयी थी. इसमे 140 लीटर विदेशी व 47 लीटर देशी शराब थी. मौके पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आगे भी शराबबंदी को लेकर शराब व शराबियों के खिलाफ अभियान चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >