नदी में डूबने से सवैया गांव की किशोरी की मौत

वारिसलीगंज : सौर पंचायत के सवैया निवासी प्रभात सिंह की 14 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी की मौत मंगलवार को सकरी नदी में स्नान करने के दौरान हो गयी. बताया गया कि मंगलवार को सवैया गांव की दर्जनों महिलाओं के साथ राखी कुमारी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हेमदा गांव के समीप सकरी नदी में […]

वारिसलीगंज : सौर पंचायत के सवैया निवासी प्रभात सिंह की 14 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी की मौत मंगलवार को सकरी नदी में स्नान करने के दौरान हो गयी. बताया गया कि मंगलवार को सवैया गांव की दर्जनों महिलाओं के साथ राखी कुमारी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हेमदा गांव के समीप सकरी नदी में स्नान करने गयी थी.
इस दौरान राखी अपनी सखी लवली कुमारी, प्रिया कुमारी व करीना कुमारी के साथ तैर कर कुछ आगे निकल गयी. जहां अत्यधिक पानी रहने के कारण चारों लड़कियां पानी में डूबने लगी. इस पर उनके साथ गयी महिलाओं ने किसी प्रकार लभली, प्रिया व करीना को पानी से बाहर निकाला लेकिन राखी का कुछ अता-पता नहीं चला .
तब महिलाओं ने शोर मचाना शुरु किया.जिसे सुनकर हेमदा गांव के कुछ लोग पहुंचे व नदी से राखी को खोज निकाला. परिजनों द्वारा राखी को इलाज के लिए नवादा ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राखी सप्तम वर्ग में पढ़ती थी. मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. उनकी मौत से मां अनुपम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >