गांववालों की नहीं सुनी जा रही फरियाद

पचंबा गांव के पास सड़क बनाने की मांग प्रखंड मुख्यालय से महज चार किमी दूर पचंबा गांव के पास नदी पर बने पुल के किनारे संपर्क पथ पर गड्ढा हो जाने से आने-जानेवाले लोगों में दुर्घटना का डर लगा रहता है. उक्त गड्ढा जहां एक ओर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, […]

पचंबा गांव के पास सड़क बनाने की मांग
प्रखंड मुख्यालय से महज चार किमी दूर पचंबा गांव के पास नदी पर बने पुल के किनारे संपर्क पथ पर गड्ढा हो जाने से आने-जानेवाले लोगों में दुर्घटना का डर लगा रहता है. उक्त गड्ढा जहां एक ओर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, वहीं अपराधियों के लिए यह पथ लाभदायक साबित होता है.
इस पथ से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों की आबादी के लिए यह सड़क एकमात्र यातायात का साधन है. सड़क के किनारे बने गार्डवाल टूट जाने से सड़क का अस्तित्व समाप्त हो चुका है. जानकारी हो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के नाते पुलिस प्रशासन को भी गश्ती करने के लिए यह सड़क लाभदायक साबित हो रही थी. हाल के दिनों में इस पथ की हालत जर्जर हो जाने के कारण पुलिस को भी भारी परेशानी हो रही है. अगर, कोई बीमार पड़ गया, तो फिर पूरे गांव के लोग परेशान हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >