तीन बाइकों की चोरी कर भाग रहा युवक धराया

सिरदला : रविवार की रात करीब 10 बजे सिरदला बाजार से तीन मोटरसाइकिलों की चोरी कर भाग रहे चोर गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ कर कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि रविवार की देर रात सिरदला नीचे बाजार से डॉ देवेंद्र विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल चोरी कर मोड़ पर […]

सिरदला : रविवार की रात करीब 10 बजे सिरदला बाजार से तीन मोटरसाइकिलों की चोरी कर भाग रहे चोर गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ कर कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि रविवार की देर रात सिरदला नीचे बाजार से डॉ देवेंद्र विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल चोरी कर मोड़ पर लगा दी थी.
फूलबग़ान मोड़ से डॉ संजय कुमार का टीवीएस मोटरसाइकिल व कंचन गुप्ता सिरदला बाजार निवासी की पैशन मोटरसाइकिल की चोरी कर सिरदला हिसुआ मुख्य मार्ग से भाग रहा था. तकिया के समीप चोरों ने वाहन लगा कर मंदिर में लगे नल से पानी पी रहा था. शोर गुल के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ा तो एक चोर रजौली स्लेमपुर निवासी बिनोद शर्मा के पुत्र विक्की शर्मा के रूप में पहचान की गयी है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >