करगहर में संपत्ति के लिए अधेड़ की हत्या!

भाई व भतीजे पर हत्या करने का लगाया आरोप मृतक की बेटी ने दर्ज करायी प्राथमिकी करगहर : बड़हरी ओपी के हरिनामपुर गांव में रविवार को संपत्ति अपने नाम करवाने के बाद एक अधेड की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मृतक के बेटी विजयंता देवी ने बड़हरी थाने में अपने […]

भाई व भतीजे पर हत्या करने का लगाया आरोप
मृतक की बेटी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
करगहर : बड़हरी ओपी के हरिनामपुर गांव में रविवार को संपत्ति अपने नाम करवाने के बाद एक अधेड की हत्या करने का मामला सामने आया है.
इस संबंध में मृतक के बेटी विजयंता देवी ने बड़हरी थाने में अपने चाचा व चचेरे भाई के विरुद्ध पिता की हत्या कर शव को जला देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हरिनामपुर निवासी चंद्रदेव सिंह (50) काफी समय से अपनी बेटी के ससुराल कोचस थाने के सरेया गांव में रहते थे. एक सप्ताह पहले उनके सगे भाई रामजी सिंह भतिजी के ससुराल में जाकर अपने भाई को गांव हरिनामपुर घुमने-फिरने के नाम पर लेकर आये. प्राथमिकी के अनुसार, अगले ही दिन रामजी सिंह चंद्रदेव सिंह को सासाराम में ले जाकर उसके नाम की सारी संपत्ति अपने नाम लिखवा लिया. इसके दो दिन बाद ही चंद्रदेव सिंह की मौत हो गयी. मृत्यु होने के बाद रामजी सिंह ने इसकी जानकारी उनकी बेटी को नहीं दी व शव का दाह संस्कार कर दिया.
घटना की सूचना पाकर हरिनामपुर पहुंचीं विजयंता देवी को जब पता चला कि इन लोगों ने जबरन उनके पिता संपत्ति लिखवाकर उनकी हत्या कर शव जला दिया है, तो उसने रविवार को बड़हरी थाने में अपने चाचा रामजी सिंह व उसके बेटा वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध अपने पिता की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके आलोक में सोमवार को एक आरोपित वीरेंद्र सिंह को बड़हरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. रामजी सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >