नवादा नगर : राष्ट्रीय प्रगति पार्टी की बैठक जिला प्रभारी महेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में पूर्व सांसद सह खाद्यान्न व्यवसायी संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे रामलखन गुप्ता की 92वीं जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा किया गया.
पटना के ठाकुर प्रसाद स्मृति भवन में जयंती समारोह का अयोजन होना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो अमरकांत साह ने कहा कि कार्यक्रम में जिला से कई लोग शामिल होगें. इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मान पाने वाले शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आरपी साहू के सम्मान में समारोह करने की भी घोषणा किया गया. बैठक में कैशल्या देवी,सुमित्रा देवी, अनिल कुमार साह, अलमा वर्मा, प्रो अरविन्द कुमार आदि मौजूद थे.
