स्वस्थ रहना है, तो खुल में शौच जाने से करें तोबा

मड़रा पंचायत को ओडीएफ करने के लिए लगाया गया चौपाल रोह. सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मड़रा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में जीविका के द्वारा खुले में शौच से मुक्त बिहार बनाने के लिए ओडीएफ के तहत चौपाल लगाया गया. ग्रामीणों को सीएलटीएस के डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से जागरूक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

मड़रा पंचायत को ओडीएफ करने के लिए लगाया गया चौपाल
रोह. सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मड़रा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में जीविका के द्वारा खुले में शौच से मुक्त बिहार बनाने के लिए ओडीएफ के तहत चौपाल लगाया गया. ग्रामीणों को सीएलटीएस के डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से जागरूक किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमार व बीपीएम मंतोष कुमार ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम का संचालन मड़रा पंचायत के मुखिया महेंद्र राउत ने की़ बीडीओ व बीपीएम ने ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होनेवाली संक्रमण बीमारियों के बारे में बताया़ ग्रामीणों को आर्थिक व शारीरिक नुकसान के बारे में बताया गया.
जिले से आये एचएन अजीत कुशवाहा के द्वारा सीएलटीएस के डेमोस्ट्रेशन कर खुले में शौच करने से होनेवाली बीमारियों की जानकारी दी गयी़ बताया गया कि 70 प्रतिशत से ज्यादा बीमारी खुले में शौच करने से हो रही है़ खुले में शौच करने से दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बल मिलता है. इस मौके पर खुले में शौच न करने के लिए निगरानी समिति का गठन भी किया गया. इसमें महिला निगरानी समिति में भारती देवी, सविता देवी, रीना देवी, लीला देवी, कांति देवी का चयन किया गया.
पुरुषों की टीम में अभिमन्यू राउत, सुदामा सिंह, ओमकार सिंह, चांदो साव और युवा वर्ग के लिए गोलू कुमार, संतोष कुमार, अंजनी कुमार, संजय कुमार का चयन किया गया. ग्रामीणों जल्द से जल्द शौचालय निर्माण की बात कही गयी़ मौके पर जीविका के एसी मो परवेज जावेद, कुसुम कुमारी, सविता कुमारी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >