डाक कर्मचारी संघ की हड़ताल आज बंद रहेंगे जिले के सभी डाकघर

नवादा नगर : नेशनल डाक कर्मचारी यूनियन और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को डाकघर की सभी शाखाओं में एकदिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है. संघ के सचिव अंबिका चौधरी एवं उमेश सिंह ने कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी रिक्त पदों को भरने, जीडीएस कमिटी रिर्पोट के […]

नवादा नगर : नेशनल डाक कर्मचारी यूनियन और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को डाकघर की सभी शाखाओं में एकदिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है.
संघ के सचिव अंबिका चौधरी एवं उमेश सिंह ने कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी रिक्त पदों को भरने, जीडीएस कमिटी रिर्पोट के अनुसार ग्रांट उपलब्ध कराने आदि मांगों को लेकर 23 अगस्त बुधवार को देश के सभी डाकघरों में सांकेतिक हड़ताल है. सरकार ने यदि मांगों को नहीं माना तो अनिश्चित काल के लिए कर्मी हड़ताल पर जाने को विवश होगें. बुधवार को होने वाली हड़ताल में प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघर शामिल होगें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >