हिसुआ-गया पथ जाम होने से हुई दिक्कत
मुआवजा मिलने के बाद यातायात हुआ सामान्य
हिसुआ : बुधवार को दोपहर बाद हिसुआ-गया पथ के उमरांव बिगहा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में उमरांव के रहनेवाले कुलदीप चौहान की पुत्री रेणु कुमारी की मौत हो गयी. रेणु सड़क के किनारे खेल रही थी. तेज गति के एक अज्ञात वाहन ने बच्ची को रौंद दिया. लहूलुहान बच्ची को उठा कर ग्रामीण हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार रेणु सड़क के किनारे खेल रही थी. इसी दौरान किसी वाहन ने उसे कुचल कर भाग गया. बच्ची की मौत हो जाने की बातें सुन कर लोग लाश को लेकर घटनास्थल के पास पहुंचे व लाश को सड़क पर रोड जाम कर दिया. लोग बार-बार इस पथ पर दुर्घटना होने और जान जाने का हवाला देकर आक्रोश जता रहे थे.
सूचना के बाद हिसुआ पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गयी. बीडीओ ने बच्ची के परिवारीजन को 20 हजार की राशि का चेक दिया. लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाम हटा. जाम हटाने और समझाने बुजाने में सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार, थानाध्यक्ष राजदेव साव, एसआइ जयशंकर कुमार, अवधेश कुमार आदि पहुंचे हुए थे.
