नवादा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-14 की तैयारी में जुट गया है. बिहार क्रिकेट संघ इस बार राज्य में अंडर-14 की प्रतियोगिता आयोजित करेगा
जिला संघ के सचिव मनीष आनंद ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ पहले से अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 हेमन ट्रॉफी-ए, हेमन ट्राॅफी-बी, जोनल मैच टी-20 वीमेंस अंडर-19 और सीनियर के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन भी इस साल किया जायेगा. राज्य स्तर पर इतनी अधिक प्रतियोगिता होने का लाभ सीधे तौर खिलाड़ियों को मिलेगा.
