मिड-डे-मील बनाने में हुई समस्या

नारदीगंज. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ननौरा में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाने मे रसोइयों को काफी फजीहत हुई. स्थिति यह थी कि विद्यालय के पुराने भवन के बरामदे व कमरे में शौच भरा हुआ था. साथ ही गंदगी का अंबार लगा रहा. जहां बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य किया जाता है. […]

नारदीगंज. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ननौरा में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाने मे रसोइयों को काफी फजीहत हुई. स्थिति यह थी कि विद्यालय के पुराने भवन के बरामदे व कमरे में शौच भरा हुआ था.
साथ ही गंदगी का अंबार लगा रहा. जहां बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य किया जाता है. विद्यालय खुलने पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, रसोइया व छात्र व छात्राएं पहुंचे तो स्थिति देखकर हतप्रभ रह गये. विद्यालय के कमरे व बरामदे में शौच भरा हुआ था,चारों ओर गंदगी ही गंदगी थी. इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने गांव वालों को सूचना दी. अंत में छात्र व छात्राओं के सहयोग से उक्त स्थल की साफ-सफाई की गयी. इसके बाद मध्याह्न भोजन बनाया गया.
गौरतलब है कि इस विद्यालय में भूमि के अभाव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तरौनी को मर्ज कर दिया गया है. विद्यालय में कार्यरत रसोइया मुनेश्वरी देवी ने बताया कि बरामदे व कमरे में शौच भरा हुआ था. कमरे में तरौनी विद्यालय के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनता है. गौरतलब है कि इस भवन में कुल चार कमरे हैं. इस बारे में विद्यालय के प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व के लोगों ने यह काम किया होगा. विद्यालय की साफ सफाई का ध्यान रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >