पहले ही दिन 600 स्टूडेंटस बने विद्यार्थी परिषद के बने सदस्य

अभाविप के सदस्यता अभियान की शुरूआत राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ने का दिखा छात्रों में उत्साह अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केएलएस महाविद्यालय में जिले में सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया. मगध विवि के संगठन मंत्री अमित कुमार छोटी व जिला सदस्यता प्रमुख शिवनारायण ने छात्रों […]

अभाविप के सदस्यता अभियान की शुरूआत
राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ने का दिखा छात्रों में उत्साह
अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन
नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केएलएस महाविद्यालय में जिले में सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया. मगध विवि के संगठन मंत्री अमित कुमार छोटी व जिला सदस्यता प्रमुख शिवनारायण ने छात्रों को सदस्यता रसीद काट कर अभियान का उद्घाटन किया.
मौके पर अमित कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है. अभाविप छात्र समस्याओं को लेकर सतत संघर्षरत रहा है. वर्ष 2016-2017 में देश भर में 30 लाख छात्र सदस्यता के माध्यम से अभाविप से जुड़े थे. अभाविप समय-समय पर छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र आंदोलन व छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से समाज से जोड़ने का प्रयास चलता रहा है. जिसका परिणाम है कि आज अभाविप जैसे राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ने के लिए छात्र भारी संख्या में आ रहे है.
इस वर्ष 7 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित़ जिला सदस्यता प्रमुख शिवनारायण ने बताया कि अभाविप नवादा द्वारा इस वर्ष 7 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिले के वारिसलीगंज, हिसुआ,रजौली सहित नगर में एक साथ सदस्यता का उद्घाटन किया गया है.
अभाविप के सदस्यता अभियान के पहले दिन 6 सौ छात्र-छात्राओं ने परिषद का सदस्यता ग्रहण किया है. नगर सदस्यता प्रमुख रवि कुमार ने बताया कि अभाविप सभी महाविद्यालय में सदस्यता काउंटर लगाकर छात्र-छात्राओं को सदस्यता से जोड़ेगी. इसके अतिरिक्त सभी निजी शिक्षण संस्थान व छात्रावासों में जाकर छात्र-छात्राओं को सदस्यता अभियान से जोड़ा जायेगा. मौके पर अभाविप के नगर कोष प्रमुख सूरज कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, आर्यन, मालगोदाम क्षेत्र प्रमुख दर्शन पांडेय, मिर्जापुर क्षेत्र प्रमुख राकेश यादव,मनीष, अहीर प्रिंस, प्रणव भदानी, मनीष कुमार सिन्हा ,विभाग संगठन मंत्री अंकित कुमार शाही आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >