जिले के 17 पत्थर भूखंडों में उत्खनन का रास्ता साफ

बंदोबस्ती के बाद से 10 ब्लॉक में नहीं हो रहा था पत्थरों का खनन नवादा : जिले में एक वर्ष से पत्थर भू-खंडों के 10 ब्लॉकों में खनन पर लगी रोक समाप्त हो गयी है. वन व पर्यावरण बफर जोन से अब मुक्ति मिल गयी है. बफर जोन मुक्त होते ही पत्थर खनन के लिए […]

बंदोबस्ती के बाद से 10 ब्लॉक में नहीं हो रहा था पत्थरों का खनन
नवादा : जिले में एक वर्ष से पत्थर भू-खंडों के 10 ब्लॉकों में खनन पर लगी रोक समाप्त हो गयी है. वन व पर्यावरण बफर जोन से अब मुक्ति मिल गयी है. बफर जोन मुक्त होते ही पत्थर खनन के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जिले के 17 नवसृजित पत्थर भू-खंडो की बंदोबस्ती होने के बाद मात्र सात पर ही पत्थर खनन का कार्य किया जा रहा था. 10 ब्लॉकों पर पत्थर खनन का काम बंद था.
इससे विभाग और बंदोबस्तधारी को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा था. नवादा में दो अनुमंडल हैं, इनमें नवादा सदर और रजौली है. नवादा सदर के भदोखरा में कुल 11 ब्लॉक है, जिसमें छह ब्लॉक चालू था. इसी प्रकार रजौली में कुल छह ब्लॉक हैं. इसमें मात्र एक ब्लॉक में काम हो रहा था़ सभी पत्थर ब्लॉकों का बंदोबस्ती पांच वर्षों के लिए किया गया था. खनन विभाग ने बताया कि पर्यावरण से संबंधित प्रमाणपत्र के अभाव में बंद पड़े 10 ब्लाॅकों को दो दिनों पूर्व ही स्वीकृति प्रमाणपत्र मिला है.
71 वाहन जब्त, वसूले गये 16.46 लाख
जिले में बालू व पत्थर के अवैध परिवहन को लेकर चलाये गये अभियान में इस वित्तीय वर्ष कुल 71 वाहनों को जब्त किया जा चुका है. इन वाहनों से खनन विभाग ने कुल 16.46 लाख की राजस्व वसूली की गयी है. खान व भूतत्व बिहार, पटना के प्रधान सचिव ने 25 मई को बैठक कर इस पर सख्ती से कार्रवाई का आदेश दिया था. इसमें ओव लोडिंग और बगैर परमिट के वाहनों पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था.
इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम परिवहन विभाग, खनन विभाग, एसडीओ व एसडीपीओ के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. यही वजह है कि इन दिनों खनन विभाग को काफी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति हुई है. बताया जाता है कि रजौली समेकित जांच चौकी पर इंट्री माफियाओं के द्वारा बगैर परमिट के ही खननवाले वाहनों को पार कराने काम किया जाता था. इस अभियान से एक तरफ विभाग को फायदा हुआ वहीं इंट्री माफियाओं में हड़कंप है़
अवैध खनन रोकने को टास्क फोर्स गठित
खनन को लेकर नवादा जिले में राजस्व की हानि पर विभाग ने सख्त कार्रवाई किये जाने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया है. डीएम की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स को संचालित करना है़ इसके लिए बैठक भी की जानी है़ खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने इसमें बरती जा रही कोताही को लेकर कार्रवाई का प्रतिवेदन मांगा है़ इसमें अध्यक्ष डीएम और सदस्य सचिव खनन पदाधिकारी बनाये गये हैं. फिलवक्त कई दिनों से नवादा खनन विभाग के पदाधिकारी का पद रिक्त है़ इस पर नये पदाधिकारी प्रमोद कुमार को स्थानांतरित कर यह जिम्मा सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >